फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Athletes from the state are bringing glory to the country on the global stage: Gaurav Gautam

राज्य के खिलाड़ी दुनिया में बढ़ा रहे देश का मान : गौरव गौतम

Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Athletes from the state are bringing glory to the country on the global stage: Gaurav Gautam
फोटो : सोनीपत के बहालगढ़ ​स्थित साई सेंटर से ​ए​शियन गेम्स के लिए रवाना करने से पहले ​खिलाड़ियो
सोनीपत। खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को साई सेंटर बहालगढ़ में एशियन गेम्स के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी और सेपक टकरा खिलाड़ियों से मुलाकात की। जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उन्होंने फूल देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने 100 फुट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया और भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलों में हरियाणा की पहचान लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि साई परिसर में भारत माता की प्रतिमा और तिरंगा खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों के प्रदर्शन से हरियाणा पदक तालिका में 12वें से चौथे स्थान पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष और सोनीपत विधायक निखिल मदान ने भारत माता की प्रतिमा के अनावरण को गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सेपक टकरा खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान साई की वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक ऋतु पथिक, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार और मनीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को मिला जीत का मंत्र
राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने और पदक जीतने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए साई के अधिकारियों व प्रशिक्षकों की सराहना की।

फोटो : सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर से एशियन गेम्स के लिए रवाना करने से पहले खिलाड़ियो

फोटो : सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर से एशियन गेम्स के लिए रवाना करने से पहले खिलाड़ियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed