फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   At midnight Sahil told his mother- I killed your daughter-in-law

Sonipat News: आधी रात को मां से साहिल बोला- तेरी बहू को मार डाला

Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
At midnight Sahil told his mother- I killed your daughter-in-law
फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़
गोहाना। गांव भैंसवान खुर्द में घरेलू कलह में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। शराब के नशे में पहुंचे साहिल ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उनकी कहासुनी हो गई। इस पर साहिल ने पत्नी की हत्या कर दी और आधी रात को अपनी मां को आवाज लगाकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

घटना का पता लगा तो सास भागते हुए अंदर गई। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला ने मामले से पति व परिवार के अन्य सदस्यों को अवगत कराया।
गांव भैंसवान खुर्द निवासी लाजवंती ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे बेटे साहिल ने आवाज देकर उन्हें जगाया। वह बाहर सो रही थी। साहिल की आवाज सुनकर उठी तो कहा कि मां अंदर आना। उसने कहा यहीं पर बता दे। जिसके बाद बेटे ने कहा कि कालू (साहिल का दो माह का बेटा) रो रहा है। आप उसे संभाल लो। तब उसने बेटे से कहा कि उसकी मां निशा को दे दो, वह संभाल लेगी। इस पर उसने कहा कि वह नहीं है, मैंने उसे मार दिया। इतना सुनते ही लाजवंती बिस्तर छोड़कर अंदर दौड़कर गई तो निशा का शव पड़ा था। पति व परिवार को अवगत कराने के बाद पुलिस को बताया गया।

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

फोटो :18: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में महिला की हत्या किए जाने के बाद घर के बाहर एकत्रित पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed