फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assistant professors demand to provide service security

Sonipat News: सहायक प्रोफेसरों ने की सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग

Sun, 03 Nov 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Assistant professors demand to provide service security
फोटो 03- सोनीपत में विधायक निखिल मदान को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते अनुबंधित सहायक प्रोफेसर वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सोनीपत के विधायक निखिल मदान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के लगभग 1500 अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों को नियमित होने तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
हुकटा के प्रदेश अध्यक्ष विजय मलिक के नेतृत्व में निखिल मदान से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव से पहले महाविद्यालय के एक्सटेंशन लेक्चरर व विश्वविद्यालय के अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों जैसी श्रेणियों के अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सुरक्षित करने का कानून बनाने की मांग को स्वीकार किया था। इस पर विधायक निखिल मदान ने कहा कि हमने चुनाव से पहले जो वादा व घोषणा पत्र में कहा है, उसे सरकार हर हाल में पूरा करेगी। जल्द ही शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मिलकर इसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

विजय मलिक ने बताया कि एचकेआरएन व 50 हजार रुपये से कम मासिक वेतन वाले 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को नायब सरकार ने अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अध्यादेश-2024 लाकर सेवा सुरक्षा 58 वर्ष तक सेवानिवृति तक प्रदान कर दी थी। वह विश्वविद्यालय के अनुबंधित सहायक प्रोफेसर व कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर या जिनका वेतन 57,700 रुपये है, वह वेतन 50 हजार से अधिक होने से इस सुविधा के दायरे में आने से चूक गए थे। अनुबंधित सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई थी। वह सेवा सुरक्षा से वंचित रह गए थे। हमारी मांग है कि अनुबंधित कर्मचारी सेवा सुरक्षा अध्यादेश- 2024 की तर्ज पर सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष तक करने के बाद ही शेष खाली पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया करके नियुक्ति की जाए। साथ ही अन्य सुविधाओं जैसे डीए, मेडिकल आदि के लाभ भी प्रदान करें। इस दौरान प्रीति शर्मा, सुनीता, पूजा, पिंकी, अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed