फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assembly elections: Election campaign will end at 6 pm today, election material will be distributed tomorrow

विधानसभा चुनाव : आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल बंटेगी चुनाव सामग्री

Thu, 03 Oct 2024 07:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Oct 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Election campaign will end at 6 pm today, election material will be distributed tomorrow
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार 3 अक्तूबर को शाम छह बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को वाहनों व लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई है जो समाप्त हो जाएगी। 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए जिले के सभी छह हलकों में पोलिंग पार्टियों को 4 अक्तूबर को बीट्स कॉलेज, मोहाना से चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


छह विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के लिए 1291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से गन्नौर में 223, राई में 218, खरखौदा में 189, सोनीपत में 224, गोहाना में 214 और बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 223 पोलिंग बूथ शामिल हैं। इन केंद्रों पर 12.13 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करके 65 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। जिले में 12 लाख 13 हजार 119 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इसमें 06 लाख 48 हजार 88 पुरुष व 5 लाख 64 हजार 998 महिला मतदाता शामिल हैं। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 51 हजार 693 मतदाता और सबसे कम मतदाता खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 78 हजार 316 हैं। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 95 हजार 349, राई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता 2 लाख 410, गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाता 1 लाख 96 हजार 559 और बरोदा विधानसभा में मतदाता 01 लाख 90 हजार 792 है।
विज्ञापन

251 क्रिटिकल तथा 12 वल्नरेबल मतदान केंद्र
जिले में 68 लोकेशनों पर 251 क्रिटिकल, तीन लोकेशनों पर 12 वल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं। सभी मतदान केंद्र पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए उचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिला में कमजाेर वर्ग के भी 171 मतदान केंद्र स्थित हैं। सबसे ज्यादा क्रिटिकल मतदान केंद्र बरोदा विधानसभा क्षेत्र में हैं जिनकी संख्या 53 है जो 13 लोकेशनों पर स्थित है। इसके साथ ही गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 14 लोकेशनों पर 38, राई विधानसभा क्षेत्र में 10 लोकेशनों पर 36, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 10 लोकेशनों पर 40, सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 11 लोकेशनों पर 48 और गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 10 लोकेशनों पर 37 क्रिटिकल मतदान केंद्र स्थित है। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में एक लोकेशन पर 4, सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में एक लोकेशन पर 5 और बरोदा विधानसभा क्षेत्र में एक लोकेशन पर 03 वल्नरेबल मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed