फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Games: Sonipat's boy Sumit scores a goal against Pakistan in hockey

एशियन गेम्स: हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ सोनीपत के लाडले सुमित ने दागा गोल, बटोरीं हॉकी प्रेमियों की तालियां

Sun, 01 Oct 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 12:07 AM IST
सार

भारतीय टीम में सोनीपत के दो खिलाड़ी अभिषेक और सुमित देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अभिषेक ने भी बेहतर खेल दिखाकर हॉकी प्रेमियों की तालियां बटोरीं। सुमित के भाई अमित ने कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन
Asian Games: Sonipat's boy Sumit scores a goal against Pakistan in hockey
सुमित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में शनिवार को भारतीय हॉकी टीम ने देर शाम हुए मुकाबले में पाकिस्तान को भी एकतरफा 10-2 से हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ सोनीपत के गांव कुराड़ के लाडले सुमित ने भी एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे खिलाड़ी अभिषेक ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। सुमित के भाई अमित ने बताया कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन


एशियन गेम्स में अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरी। भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को 10-2 से हराया। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। चौथा गोल सोनीपत के खिलाड़ी सुमित ने मैच के 30वें मिनट में किया था।
विज्ञापन


लगातार तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम के हौसले बुलंदी पर है। मुकाबले में सोनीपत के दूसरे खिलाड़ी अभिषेक ने भी बेहतर प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। भारतीय टीम ने 26 सितंबर को पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को एकतरफा 16-1 से हरा दिया था, जिसमें अभिषेक ने दो गोल किए थे। उसके बाद 28 सितंबर को जापान के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित के भाई अमित ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पहली बार इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले वर्ष 2017 में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से हराया था। ऐसा पहली बार हो रहा है कि पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों से 10 गोल खाए हैं। सुमित ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी खेलप्रेमियों को खुशियां मनाने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed