{"_id":"652109609901de017800ecd7","slug":"asian-games-haryana-daughters-won-gold-now-sons-will-show-their-strength-in-final-match-of-kabaddi-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: हरियाणा की बेटियों ने जीता सोना, अब बेटे दिखाएंगे कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: हरियाणा की बेटियों ने जीता सोना, अब बेटे दिखाएंगे कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दम
Sat, 07 Oct 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:01 PM IST
सार
सोनीपत के गांव भैंसवाल की मुस्कान, बिचपड़ी की साक्षी और रिंडाना की पूजा नरवाल के प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है। परिजनों ने अब जोरशोर से अपनी होनहार बेटियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तीनों बेटियों के गांवों में भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशियन गेम्स में भारतीय दल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों का शतक लगा चुका है। इस कड़ी में कबड्डी की महिला टीम ने भी सुनहरा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है और एशिया में अपनी धाक जमाई है। महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे की टीम को कड़े मुकाबले में 26-25 से मात दी। कबड्डी टीम में सोनीपत की 3 खिलाड़ियों ने भी शानदार योगदान दिया है।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भैंसवाल की मुस्कान, बिचपड़ी की साक्षी और रिंडाना की पूजा नरवाल के प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है। परिजनों ने अब जोरशोर से अपनी होनहार बेटियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तीनों बेटियों के गांवों में भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
इधर, कबड्डी की पुरुष टीम भी जौहर दिखा रही है। फाइनल में इस टीम से स्वर्ण पदक
जीतने की प्रबल उम्मीद हैं। पुरुष टीम में भी सोनीपत के 3 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गांव भैंसवाल के प्रवेश और सुनील व कथूरा के सुरजीत से जिलावासियों को बेहद खास उम्मीद है। टीम ईरान के साथ फाइनल मैच खेल रही है।
विज्ञापन