{"_id":"a4be3d4c00febd7bd605803c097fdd33","slug":"asian-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप के लिए दीपिका, अभिषेक का टिकट पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियनशिप के लिए दीपिका, अभिषेक का टिकट पक्का
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन धुरंधर तीरंदाजों ने सटीक निशाने साधते हुए एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। इस चैंपियनशिप में महिला व पुरुष वर्ग के रिकर्व व कंपाउंड तीरंदाज हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अंतिम दिन विश्व के छठे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी व सातवें नंबर के तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने अपना स्थान पक्का किया। ये सभी तीरंदाज अब बैंकांक में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप में अपना निशाना साधेंगी।
विज्ञापन
सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच हुई चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 100 तीरंदाजों ने अपना सटीक निशाना साधा। जहां अंतिम रूप से कुल 16 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इनमें रिकर्व मैन में झारखंड की जयंता ताल्लुकदार, अतानु दास, पीएसपीबी के अतानु दास, झारखंड के विनोद स्वांसी और आरएसपीबी के तीरंदाज मंगल सिंह का चयन किया गया। जबकि रिकर्व वूमैन में विश्व की छठे रैंक की तीरंदाज दीपिका कुमारी, वुमैला देवी, सतबीर कौर व लक्ष्मी रानी को टीम में जगह दी गई।
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप के लिए रिकर्व के पुरुष वर्ग में भी चार तीरंदाजों को जगह दी गई। जिनमें विश्व के सातवें नंबर के तीरंदाज अभिषेक वर्मा सहित रजत चौहान, अर्जुन व सर्वेश को जगह दी गई। वहीं कंपाउंट वूमैन में ज्योति सुरेखा, स्वाती दुधवाल, पूर्वाशा शिंदे व जय लक्ष्मी को टीम में जगह दी गई।
अंतिम रूप से चयनित ये सभी खिलाड़ी अब बैकांक में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इधर, तीरंदाजी एसोसिएशन को कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बेहतर तीरंदाज को टीम में स्थान दी गई है। प्रदर्शन के आधार पर ही टीम का सेलेक्शन किया गया है। उम्मीद है कि सभी तीरंदाज एशियन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के साथ लौटेेंगे।
मीडिया से बनाई दूरी
अंतिम दिन चयन होने से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीडिया से दूरी बनाकर रखी। तीरंदाजी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों को रियो ओलंपिक के लिए तैयार किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों पर किसी तरह का कोई दबाव न पड़े, इस वजह से इन तीरंदाजों को मीडिया से फिलहाल दूर रखा जा रहा है।