फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asia Cup: Sonipat SAI archers shine in India's victory in archery competition

एशिया कप : तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की जीत में चमके सोनीपत साई के तीरंदाज

Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Asia Cup: Sonipat SAI archers shine in India's victory in archery competition
फोटो 44- एशिया कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीत के बाद पदक दिखाती साई सोनीपत की तीरंदाज टी चिकिथ
सोनीपत। बैंकॉक में चल रही एशिया कप-2025 तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की जीत में सोनीपत साई के तीरंदाजों का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। रविवार को भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 5-1 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम की इस जीत में सोनीपत के खिलाड़ियों ने भी पदक जीत अपनी उपयोगिता साबित की।
विज्ञापन

साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने बताया कि एशिया कप की तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार तीरंदाजी की। टीम का हिस्सा रहे सोनीपत के तीरंदाज कुशल दलाल ने पुरुष कंपाउंड टीम में चोई के विरुद्ध व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने भारतीय टीम को चीन के खिलाफ 5-1 के अंतर से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही भारतीय महिला वर्ग की टीम का हिस्सा रही सोनीपत साई की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन

मधुरा वार्षिनी व टी चिकिथा ने दिलाया कांस्य
महिलाओं की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में एनओसीई सोनीपत की दो खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सोनीपत की मधुरा वार्षिनी और टी चिकिथा ने भारत की तरफ से खेलते हुए ईरान को हराकर कांस्य पदक जीता। साई सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने भारतीय टीम की जीत की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का साई केंद्र में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed