फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ashok Bhardwaj's head was crowned as Vice Chairman, Kundli Municipality

पहले सर्वसम्मति से बने पार्षद, अब मतदान से अशोक भारद्वाज के सिर सजा वाइस चेयरमैन का ताज

Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ashok Bhardwaj's head was crowned as Vice Chairman, Kundli Municipality
सोनीपत। कुंडली नगर पालिका के पहले वाइस चेयरमैन के चुनाव में पार्षद अशोक भारद्वाज ने दो वोट से जीत हासिल की। अशोक भारद्वाज को इससे पहले सर्वसम्मति से नगर पालिका पार्षद चुना गया था। अब वाइस चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों ने जीत पर खुशी जताई। लघु सचिवालय में सोमवार को एसडीएम शशि वसुंधरा की देखरेख में चुनाव कराया गया। चुनाव में चेयरपर्सन शिमला देवी समेत 15 पार्षदों ने इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान किया। इस दौरान अशोक भारद्वाज को नौ वोट मिले और नरेश खत्री ने सात वोट हासिल किए।
विज्ञापन

दो माह पहले कुंडली नगर पालिका के वार्ड नंबर एक से अशोक भारद्वाज सर्वसम्मति से पार्षद बने थे। अब लघु सचिवालय में हुए चुनाव में पार्षद अशोक भारद्वाज के सिर नगर पालिका के पहले वाइस चेयरमैन का ताज सजा है। एसडीएम कार्यालय में वाइस चेयरमैन का चुनाव मतदान से कराया गया। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले ही तैयारी कर ली गई थी। सोमवार सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान चार पार्षदों ने वाइस चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड नंबर एक से अशोक भारद्वाज, वार्ड नंबर 2 से नरेश खत्री, वार्ड नंबर 7 से नीलम व वार्ड नंबर 13 से ज्योति ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रशासन ने नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया। इस बीच पार्षद नीलम व ज्योति ने अपने नामांकन वापस ले लिए। प्रशासन की ओर से वाइस चेयरमैन पद के दोनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए और दोपहर 2 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में एसडीएम शशि वसुंधरा की देखरेख में ईवीएम से मतदान कराया गया। इस दौरान चेयरपर्सन शिमला देवी व 15 नपा पार्षदों ने ईवीएम से वाइस चेयरमैन के लिए मतदान किया। मतगणना के दौरान अशोक भारद्वाज को 9 व नरेश खत्री को 7 वोट मिले। इसके बाद एसडीएम ने पार्षद अशोक भारद्वाज को वाइस चेयरमैन घोषित किया और प्रमाणपत्र जारी किया। अशोक भारद्वाज की जीत के बाद समर्थकों ने खुशी प्रकट की और उन्हें जीत की बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना, नपा सचिव पवित्र गुलिया, ईवीएम के मास्टर ट्रेनर संजय श्योराण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed