फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asha workers will protest against the central government on July 18

केंद्र सरकार के खिलाफ 18 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेंगी आशा कार्यकर्ता

Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will protest against the central government on July 18
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में भाग लेतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान अनीता की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव पूनम ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव सुनीता ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से किए गए समझौतों को सरकार लागू नहीं कर रही है, जिससे आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को पूरे देश में आशा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन करेंगी और उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार के नाम ज्ञापन भेजे जाएंगे। वहीं 21 जुलाई को प्रदेश में कार्यरत आशा वर्कर्स अंबाला स्थित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर रोष प्रदर्शन करेंगी।

यूनियन की प्रदेश महासचिव सुनीता ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, जब तक पक्का नहीं किया जाता, उन्हें मजदूर मानते हुए न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये घोषित किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ग्लोबल हेल्थ लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी। कोरोना महामारी में देश की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। जिसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सम्मानित किया गया था। बैठक में सभी खंडों के पदाधिकारी, सीटू जिला प्रधान आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed