{"_id":"6801599dec869b62cd058a39","slug":"as-soon-as-they-got-down-a-private-bus-was-driven-and-mother-and-son-were-crushed-to-death-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135385-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उतरते ही निजी बस चलाई कुचलकर मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उतरते ही निजी बस चलाई कुचलकर मां-बेटे की मौत
Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सैयाखेड़ा के अड्डे पर वीरवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
हादसा तब हुआ जब वह निजी बस से नीचे उतर रहे थे। वह उतरकर जाने लगी तो उसी बस ने दोनों को कुचल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कासंडा निवासी सलमा (33) अपने डेढ़ वर्षीय बेटे ईशान के साथ निजी बस में सवार होकर गांव सैयाखेड़ा के अड्डे पर उतरी थी।
वीरवार देर शाम जब सलमा बस से उतरकर जाने लगी तो चालक ने लापरवाही से बच चलाते हुए मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों को तुरंत गांव खानपुर कलां स्थित भगत सिंह महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है तथा बस और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को शवों का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।