फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   As soon as the arrival of mustard decreases, the days of purchase will be reduced, now purchase will be done three days a week.

Sonipat News: सरसों की आवक कम होते ही खरीद के दिन घटाए, अब सप्ताह में तीन दिन होगी खरीद

Wed, 24 Apr 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
As soon as the arrival of mustard decreases, the days of purchase will be reduced, now purchase will be done three days a week.
सोनीपत की नई अनाज मंडी में पड़ी सरसों की ढेरियां। संवाद
सोनीपत। सरसों की आवक कम होते ही हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन (एचडब्ल्यूसी) ने खरीद के दिन कम कर दिए हैं। अब एचडब्ल्यूसी सप्ताह में तीन दिन सरसों की खरीद करेंगी। आढ़तियों के माध्यम से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही सरसों की सरकारी खरीद करेगी। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

करीब तीन दिन से रोजाना सरसों की खरीद न होने की वजह से उन्हें अपनी फसल को निर्धारित दिन पर ही मंडी में लाना पड़ रहा है। सोनीपत की नई अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद 26 मार्च से शुरू हो गई थी। शुरूआत में हैफेड की ओर से सरसों की सीधी खरीद की गई, लेकिन 7 अप्रैल को केंद्र सरकार का टारगेट पूरा होने के बाद एचडब्ल्यूसी मंडी में खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एजेंसी की ओर से अब तक 13 हजार 260 क्विंटल सरसों की खरीद की है।
विज्ञापन

28.58 लाख 92 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, उठान धीमा

मंडियों व खरीद केंद्रों में 2858920 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस गेहूं को 16723 किसान लेकर आए हैं। इसमें से अब तक 1108300 क्विंटल गेहूं का उठान कर लिया है। इसके बदले में 2.52 अरब रुपये का भुगतान किया गया है। मंडियों में उठान प्रक्रिया अब भी काफी धीमी है। जिसके कारण सोनीपत अनाज मंडी सहित विभिन्न मंडियों में 1750620 क्विंटल गेहूं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सरसों की आवक में कमी आई है, इसकी वजह से अब सप्ताह में तीन दिन सरसों की खरीद शुरू कर दी है।

सुरजीत, मैनेजर, एचडब्ल्यूसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed