{"_id":"66ff0e34733fefdf180efed7","slug":"artists-from-vrindavan-staged-narad-moh-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125601-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वृंदावन के कलाकाराें ने किया नारद मोह का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वृंदावन के कलाकाराें ने किया नारद मोह का मंचन
Fri, 04 Oct 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 54- सोनीपत के सेक्टर-12 में रामलीला मंचन के दौरान कैलाश पर्वत उठाता रावण। संवाद
सोनीपत। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा की ओर से वीरवार को गणेश पूजन व श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ मंचन का शुभारंभ किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने आचार्य सौरभ द्विवेदी के मार्गदर्शन में नारद मोह, मनु शतरूपा तपस्या का मंचन किया। मंचन में राम जी का किरदार शोनित चतुर्वेदी, लक्ष्मण का आयुष द्विवेदी, सीता का कृष्णकांत दीक्षित, हनुमान जी का राजू शर्मा व रावण का रामजीत शर्मा निभा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधान महेंद्र मंगला, महासचिव राजकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अमित कुच्छल व गजेंद्र सलूजा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
सेक्टर-12 में श्रीराम जन्मोत्सव का किया मंचन
सोनीपत। सेक्टर-12 में श्री रामायण ट्रस्ट की ओर से रामलीला मंचन के दूसरे दिन रावण तपस्या का मंचन कर श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। कलाकारों ने मंचन से दिखाया कि किस प्रकार तपस्या करने के बाद रावण घमंड में चूर कैलाश पर्वत को उठाता है। श्री रामायण ट्रस्ट के संचालक विक्की कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को ताड़का वध का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में रामलाल कौशिक, अमित कौशिक, मोहन कौशिक, प्रमोद कौशिक मौजूद रहे। संवाद