फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrogant Ravana ended with the fire of Shri Ram

श्रीराम के अग्निबाण से अहंकारी रावण का अंत

Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arrogant Ravana ended with the fire of Shri Ram
रामलीला मैदान में धू-धूकर जलते रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले। संवाद - फोटो : Sonipat
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई का अंत किया गया। श्रीराम का अग्निबाण जैसे ही अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा, वैसे ही रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जल उठे। इसके साथ ही श्रीराम का जयघोष होने लगा। कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों को नियंत्रित करने में रामलीला आयोजकों व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सड़कों भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मुख्य रूप से सात जगह दशानन व उसके परिवार के पुतलों का दहन किया गया। रामलीला कमेटियों द्वारा परंपरा का निर्वहन करते हुए पिछले सालों के मुकाबले कम ऊंचाई के रावण के पुतले का दहन किया गया। शहर के सेक्टर 15 में केवल रावण का पुतला दहन किया गया। वहीं कामी रोड पर श्री रामलीला सभा की तरफ से 25-25 फुट के पुतले जलाए गए। कई स्थानों पर सांकेतिक रूप से 5 से 15 फुट के रावण जलाए गए। जिलेभर में सौ से ज्यादा जगह रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे। 72 राइडर, 26 पीसीआर व 26 डायल-112 टीम की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। दशहरा पर्व के दौरान जिले में कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
दशहरा पर्व पर पहले झांकियां व शोभा यात्रा निकाली गई। उसके बाद रावण दहन किया गया। बस अड्डे से लेकर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान, मुरथल रोड, मामा-भांजा चौक, गीता भवन चौक पर वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्राओं के दौरान लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए पहले ही सभी प्रबंध कर लिए थे, लेकिन शोभा यात्रा के दौरान पुलिस के सभी प्रबंध धरे रह गए। देर शाम स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने में लगे रहे लोग
दशहरा पर्व पर श्री रामलीला सभा द्वारा इस बार रामलीला के स्थान पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। रामलीला ग्राउंड पर श्रीराम कथा का पंडाल लगाया गया, जिसके सामने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले रखे गए। कोरोना के चलते रामलीला ग्राउंड पर केवल संस्था के सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। अन्य लोग बाहर से ही पुतला दहन देख सके। ज्यादातर लोग अपने मोबाइल से दहन का वीडियो बनाते रहे।
हर घर और मन में लाना होगा राम : कविता जैन
कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कविता जैन ने कहा कि वक्त की मांग है कि अब हर घर में राम आए, तभी हमारे समाज में बदलाव लाना संभव होगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी राजीव जैन ने सामाजिक, धार्मिक संगठन विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने आस-पास बेहतर वातावरण बनाने के लिए लिए मुहिम चलाए, इसे सरकार समर्थन देगी। उन्होंने सेक्टर 23 निकट दमकल विभाग कार्यालय, मोहल्ला कोट, फ्रेंड्स पार्क मॉडल टाउन, सेक्टर-15 निकट पुलिस चौकी, शांति विहार, झुग्गी बस्ती इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित रावण दहन में हिस्सा लिया। इस दौरान साधना तनेजा, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, लक्ष्मी नारायण, विजय गौतम, राज कुमार गोयल, गजेंद्र मंगला, मानिक आर्य, महेंद्र मौजूद रहे।
बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : पंवार
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि इस दिन हमें बुराइयों को त्याग कर अच्छाई अपनानी चाहिए। विधायक सुरेंद्र पंवार दुर्गा मंदिर मोहल्ला कलां, हनुमान मंदिर फैज बाजार, दुर्गा मंदिर कच्चे क्वार्टर, हनुमान मंदिर चार मरला, रघुबीर दल माडल टाऊन सहित अन्य संस्थाओं द्वारा निकाली गई शोभा यात्राओं में शामिल होकर भगवान श्रीराम व हनुमान जी से आशीर्वाद लिया।
समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का लें संकल्प : मदान
दशहरा पर्व पर मेयर निखिल मदान ने पवन पुत्र सेवा समिति, मोहल्ला कलां एवं रघुबीर दल मॉडल टाउन द्वारा निकाली गई शोभायात्रा व विजयदशमी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलकर समाज मे व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। रघुवीर दल द्वारा मुख्यातिथि निखिल मदान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कृष्णा चैरिटेबल सोसायटी द्वारा मॉडल टाउन में लगाए गए भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
--
दशहरा उत्सव में 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का किया दहन
गन्नौर। विजयदशमी पर गन्नौर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बीएसटी ग्राउंड में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। ट्रस्ट द्वारा झांकियां निकाली गईं। झांकी में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों के अलावा भजन गायकों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद

--
दशहरा पर्व पर निकालीं झांकियां
खरखौदा। शहर के खटीक मोहल्ले में किए जा रहे रामलीला मंचन के दौरान झांकियां निकाली गईं। विधायक जयवीर सिंह के पुत्र दीपक ने रिबन काटकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रवीन सैनी, संजय सैनी, अनिल उर्फ गोरा सुनार, पप्पू सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed