फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested with a reward of five thousand rupees for beating a young man to death

Sonipat News: युवक की पीटकर हत्या करने का पांच हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Arrested with a reward of five thousand rupees for beating a young man to death
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने गांव रभड़ा में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की युवक की हत्या करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर के छारा निवासी विनय उर्फ हनुमान उर्फ बजरंगी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव रभड़ा की शांति ने थाना सदर गोहाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नसीब उनके परिवार के साथ रहते थे और खेती करते थे। 24 अक्तूबर की सुबह लगभग 11 बजे वह शराब ठेके पर सेल्समैन काे खाना देकर वापस घर लौट रहे थे। वह उस समय अपने मकान के सामने रोड पर खड़ी थी। उनके घर से कुछ ही दूरी पर गांव रभड़ा के सन्नी उर्फ माया, हितेश उर्फ नान्हा, कृष्ण, साहिल उर्फ बाज, गांव माहरा के बिल्लू और पांच-सात अन्य युवकों ने नसीब को रोक कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया था। लोहे की रॉड व सरिया से भी उन पर हमला किया गया था। वह दौड़ कर मौके पर गई और बीच बचाव की कोशिश की। आरोपियों ने नसीब को बुरी तरह से पीटा और लहूलुहान कर दिया था। हमलावर नसीब को मरा हुआ समझकर हथियारों के साथ भाग गए थे। नसीब को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। नसीब को रोहतक के एक निजी अस्पताल लेकर पहुचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पर 13 नवंबर को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले तीन आरोपियों साहिल उर्फ बाज, हितेश उर्फ नान्हा निवासी गांव रभड़ा व बली ब्राह्मण निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed