फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested selling firecrackers outside grocery store

Sonipat News: किराना दुकान के बाहर पटाखे बेचता गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Arrested selling firecrackers outside grocery store
सोनीपत। प्रभु नगर में किराना दुकान के बाहर पटाखे बेच रहे दुकानदार को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सिटी थाना के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ हिंदू चैरिटेबल वाली गली में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रभु नगर में एक दुकानदार अपनी किराना की दुकान के बाहर पटाखे बेच रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा मगर उसे दबोच लिया गया। जांच में बोरों में भरकर रखे गए पटाखे मिले। दुकानदार की पहचान गौरव के रूप में हुई है। बोरों में 121 पैकेट अनार, 21 पैकेट बम की लड़ी, अलग-अलग मार्का के 209 पैकेट राकेट, 139 पैकेट चकरी, 20 पैकेट सुतली बम, 31 पैकेट चिटपिट, 30 डिब्बी पेंसिल फुलझड़ी, 80 पैकेट बुलेट बम, 15 पैकेट हाइड्रो बम, 175 पेटी फुलझड़ी बरामद हुई। दुकानदार पटाखे को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दे सका।
विज्ञापन


दो सप्ताह में चार मामले आ चुके सामने

सोनीपत में अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोनीपत में दो सप्ताह के अंदर पांचवां मामला सामने आया है। इससे पहले भी वीरवार रात को पुलिस ने मॉडल टाउन चार मरला में घर के बाहर से युवक को पटाखे सहित पकड़ा था। बुधवार रात को चोरी निरोधक स्टाफ ने बहालगढ़ में गोदाम के अंदर से पटाखे पकड़े थे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने गोहाना में खल-बिनौले की दुकान से पटाखे बरामद किए थे। इससे पहले 21 अक्तूबर को दयाल चौक के पास दुकान से पटाखे बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed