{"_id":"602c1e658ebc3e1dcd5a9583","slug":"arrested-on-parole-with-a-rogue-weapon-roaming-for-murder-sonipat-news-rtk595732098","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आकर हत्या की फिराक में घूम रहा बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल पर आकर हत्या की फिराक में घूम रहा बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित पकड़ा गया आरोपी सीआईए टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
हत्या की फिराक में घूम रहे गांव कासंडी के बदमाश जगबीर को सीआईए की टीम ने गांव खानपुर कलां के पास से गिरफ्तार किया है। जगबीर वर्ष 2008 में कोर्ट परिसर में चर्चित संजय बुटानिया हत्याकांड को अंजाम दे चुका है। जिसमें उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। पूछताछ में सामने आया है कि वह खानपुर के रहने वाले सुधीर की हत्या की फिराक में था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए में एचसी राजेश कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। टीम जब खानपुर के पास पहुंची तो सूचना मिली की बदमाश जगबीर अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। टीम ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से पिस्तौल मिली। उसके खिलाफ सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी ने बताया कि उसने यूपी के रहने वाले व्यक्ति से तीन हजार रुपये में हथियार खरीदा था। वह अप्रैल, 2020 में फरीदाबाद जेल से पैरोल पर आया था। वह अपने साथी रहे सुधीर की हत्या की फिराक में था। उसने शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह सुधीर के साथ काम करता था। सुधीर ने उसके पैसे हड़प लिए थे। पुलिस ने कहा कि आगे पूछताछ में पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।