फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arrest of those who killed policemen in Sonipat of Haryana

सोनीपतः सिपाही और एसपीओ के हत्यारोपियों के करीब पहुंची पुलिस, वारदात में प्रयुक्त कार बरामद

Fri, 03 Jul 2020 11:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
arrest of those who killed policemen in Sonipat of Haryana
हरियाणा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव बुटाना के पास सिपाही व एसपीओ की हत्या के मामले में सभी छह आरोपियों की पहचान कर एक को गिरफ्तार करने व एक के मारे जाने के बाद पुलिस चार की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी जींद व सोनीपत के बताए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। साथ ही जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। आरोपियों में दो युवतियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं पकड़े जाने के दौरान पुलिस पर हमला करने वाला अमित मारा जा चुका है।

विज्ञापन


सोमवार रात को बुटाना चौकी से गश्त पर निकले सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान सिंह की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद हमलावरों की तलाश को आठ टीम लगाई गई थी। जिस पर सीआईए-2 और साइबर सैल की टीम आरोपियों का पता लगाते हुए जींद पहुंची तो वहां बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें जींद की अजमेर बस्ती का अमित मारा गया था।
विज्ञापन


वहीं रामनगर जींद का संदीप गिरफ्तार हुआ था। मामले में भिवानी मोड़ जींद का विकास व तीन अन्य फरार है। पुलिस ने जांच करते हुए सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली। मामले में फरार चार आरोपी जींद व सोनीपत क्षेत्र के है। जिसमें दो युवतियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बुधवार को सभी की पहचान होने के बाद जींद व सोनीपत में दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ में चाकू आते ही हिंसक हो जाता था अमित
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया अमित वारदात करते हुए हिंसक हो जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने ही सबसे अधिक वार कर सिपाही व एसपीओ की हत्या की थी और साथ ही पुलिस टीम जब उसे पकड़ने गई तो उसने तब भी काफी हिंसक होकर अचानक पुलिस टीम पर वार कर दिए थे। जिसमें सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार व साइबर सैल प्रभारी प्रशांत बुरी तरह से घायल हो गए थे।

मामले में सभी छह आरोपियों की पहचान हो गई है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी जींद व सोनीपत से संबंधित हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया अमित अचानक हिंसक हो जाता था। विकास के बारे में भी काफी जानकारी मिली है। सभी आरोपी जल्द पुलिस पकड़ में होंगे। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed