{"_id":"67eede670904061d960183d8","slug":"arjinavis-arrested-while-taking-bribe-of-one-lakh-rupees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134737-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अर्जीनवीस एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अर्जीनवीस एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया आरोपी टीम के साथ। संवाद
गोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने गोहाना में अर्जीनवीस को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अर्जीनवीस ने अधिकारी से मिलकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में थाना एसीबी रोहतक में केस दर्ज किया गया है।
गोहाना के गांव निवासी व्यक्ति ने एसीबी करनाल में शिकायत दी कि उन्होंने गांव खंदराई के निकट 667 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा है। प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए गोहाना के अर्जीनवीस राजीव कुमार उर्फ यशपाल मल्होत्रा ने नायब तहसीलदार अभिमन्यु के कहने पर उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। जिस पर एसीबी करनाल की टीम का गठन किया गया। टीम वीरवार को गोहाना पहुंची। शिकायतकर्ता ने यशपाल मल्होत्रा को एक लाख रुपये दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार भाग गया। इस संबंध में थाना एसीबी रोहतक में केस दर्ज किया गया। मामले में नायब तहसीलदार अभिमन्यु की तलाश की जा रही है।