{"_id":"653eb84642d37e530b045448","slug":"argument-over-leakage-of-water-from-the-drain-into-the-field-farmer-beaten-to-death-with-a-stick-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8611-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नाली से खेत में पानी रिसाव पर कहासुनी, डंडे से पीटकर किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नाली से खेत में पानी रिसाव पर कहासुनी, डंडे से पीटकर किसान को मार डाला
Mon, 30 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई में परिजनों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव गुमाणा के खेत में नाली (खाला) से पानी का रिसाव होकर पड़ोसी के खेत में जाने पर हुए विवाद में किसान की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई है। हमले में घायल हुए किसान को परिजन पीजीआई रोहतक लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गुमाणा निवासी चांद ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई आजाद सिंह (42) रविवार को खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे थे। उनके पड़ोस में ग्रामीण मोनू का खेत है। मोनू ने खेत में धान की फसल की कटाई करा रखी थी। भाई के खेत की सिंचाई के दौरान नाली से पानी का रिसाव हो गया और मोनू के खेत में चला गया। खेत में मोनू का भांजा सीनू मौजूद था। पानी रिसाव को लेकर सीनू और उनके भाई आजाद में कहासुनी हो गई। इसके बाद सीनू ने मामा मोनू को भी कॉल कर खेत में बुला लिया।
मोनू व उसके साथ दो अन्य ग्रामीण खेत में डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद आजाद को डंडों से पीट दिया गया। वह भी उस समय पास ही खेत में काम कर रहे थे। भाई की चीख-पुकार सुनकर वह भी खेत में पहुंच गए। उन्हें देखकर हमलावर मौके से भाग गए। हमला करने से उनके भाई बेहोश होकर खेत में गिर गए। वह परिजनों की मदद से भाई आजाद को पीजीआई रोहतक ले गए। पीजीआई में चिकित्सक ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी सोमबीर सिंह और सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने ग्रामीणों से पूछताछ की। सदर थाना पुलिस ने चांद की शिकायत पर सीनू, मोनू समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। शव क सोमवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
गांव गुमाणा के खेतों में नाली से पानी रिसाव होने पर झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसमें एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले में चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर वजीर सिंह, प्रभारी, थाना सदर गोहाना।