{"_id":"631ce39f8b865f68b841d158","slug":"argument-in-the-transaction-of-rupees-the-young-man-was-shot-and-injured-sonipat-news-rtk6576655153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में कहासुनी, युवक को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेनदेन में कहासुनी, युवक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
जींद रोड गोहाना में रुपये के लेनदेन में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक की हथेली में लगी है। युवक ने आरोपी के रिश्तेदार को मैक्सिको भिजवाने के लिए रुपये लिए थे लेकिन जिस व्यक्ति से बातचीत हुई थी वह भाग गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल गोहाना में भर्ती कराया गया जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शहर थाना गोहाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत के गांव कुराना के अमित ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि करीब चार माह पहले उसने गांव बिचपड़ी के बिंद्र के रिश्तेदार साहिल को मैक्सिको भिजवाने के लिए चार लाख रुपये लिए थे। मई में साहिल को वियतनाम भेज दिया गया लेकिन मैक्सिको भिजवाने के लिए जिस व्यक्ति से संपर्क किया गया था वह भाग गया। इसके बाद साहिल को वापस बुला लिया गया। अमित के अनुसार इस काम में उसके करीब नौ लाख रुपये खर्च हुए। बिंद्र उस पर साहिल के चार लाख रुपये वापस देने का दबाव बना रहा था और बार-बार गोहाना स्थित अपने कार्यालय में बुला रहा था। शुक्रवार शाम को अमित अपने साथ गांव हाट के सुकर्म, दीपक और गांव बुटाना के अमित के साथ गोहाना में जींद रोड स्थित बिंद्र के कार्यालय में पहुंचा। वहां बिंद्र के अलावा तीन और युवक मिले। अमित के अनुसार जब वह बिंद्र से बातचीत करने लगा तो वह अचानक आवेश में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। बिंद्र ने जेब से पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी। गोली हथेली के पार हो गई। मौके पर मौजूद दूसरे युवकों ने बीच बचाव किया और बिंद्र मौके से भाग गया। अमित को उसके साथी गोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।