{"_id":"62a39bbb38a8d647ef25dfab","slug":"argument-between-school-principal-and-female-clerk-in-deo-office-sonipat-news-rtk6492039165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ कार्यालय में स्कूल प्राचार्य व महिला लिपिक के बीच हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ कार्यालय में स्कूल प्राचार्य व महिला लिपिक के बीच हुई कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर को राजकीय स्कूल के प्राचार्य और उसी स्कूल में कार्यरत महिला लिपिक के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में हुई कहासुनी बढ़ते देख कार्यालय के स्टाफ ने बीच बचाव किया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत भी दी।
पुलिस को दी शिकायत में खरखौदा स्थित एक राजकीय स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि वह शुक्रवार को स्कूल की जरूरी डाक लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा था। जहां स्कूल में कार्यरत महिला लिपिक भी मौजूद थी। आरोप है कि महिला लिपिक नियमित रूप से स्कूल में नहीं आती, जिसकी शिकायत डीईओ कार्यालय में दी हुई है। जिसकी विभागीय जांच चल रही है। वह जब डीईओ कार्यालय में पहुंचे तो महिला लिपिक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला लिपिक व उनके साथ आए परिवार के सदस्यों ने हाथापाई की। प्राचार्य ने महिला लिपिक के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला लिपिक ने भी प्राचार्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
सेक्टर-29 थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि डीईओ कार्यालय में दो पक्षों के बीच हाथापाई होने की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जाएगी।