फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Argument after dog attack, student attacked inside house

Sonipat News: कुत्ते पर हमले के बाद कहासुनी, छात्र पर घर में घुसकर हमला

Sat, 15 Feb 2025 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Argument after dog attack, student attacked inside house
फोटो 28: सोनीपत के गोहाना में हमले की जानकारी देता छात्र। संवाद
गोहाना। मुगलपुरा में कुत्ते पर हमले के बाद दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक युवक ने अपने 15-16 साथियों को बुलाकर छात्र पर घर में घुसकर हमला कर दिया। परिजनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित राहुल ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई में पढ़ते हैं। उनके चाचा के छोटे कुत्ते पर नेपाली ने हमला कर दिया, जिस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में नेपाली अपने साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा। उस समय वह अपनी मां के साथ दुकान के बाहर खड़े थे। नेपाली ने उनकी तरफ इशारा करके कहा कि उसे जिंदा नहीं छोड़ना है। युवक डंडे और धारदार हथियार लिए हुए थे। वह जान बचाने के लिए अपने चाचा के घर घुस गए और तीसरी मंजिल पर चढ़ गए। उसके बावजूद हमलावरों ने वहां पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर उनको धक्का देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
मामले को लेकर युवक ने शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ऋषिकांत, एसीपी गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed