फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

हरिद्वार से 80 हजार में लेकर आया 1.7 किलो चरस, गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
arest
सीआईए स्टाफ गोहाना द्वारा गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी। - फोटो : Sonipat
गोहाना । सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव शामड़ी निवासी सुभाष है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ गोहाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि उनकी टीम में नियुक्त धर्मबीर की टीम गांव शामड़ी के गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पालीथिन लेकर संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसकी पालीथिन की तलाशी ली तो उसमें चरस मिली। आरोपी ने अपनी पहचान सुभाष के रूप में दी। पालीथिन में एक किलो 720 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह चरस को 80000 रुपये में हरिद्वार, उतराखंड से खरीदकर लाया था। वह उसे खुदरा में बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। अवैध चरस का मूल्य बाजार में एक लाख रुपये से अधिक बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed