फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

तीन लाख रुपये की 117 किलो गांजा पत्ती के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
arest
मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गोहाना। सीआईए गोहाना की टीम ने गांव गंगाना के पास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान जींद के गांव हंसडेर जगदेव उर्फ जग्गा व गंगाना निवासी विजय के रूप में दी। आरोपियों के कब्जे से 117 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी गांजा पत्ती को दिल्ली से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस कर्मियों को मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के आदेश दे रखे हैं। इसी के तहत सीआईए स्टाफ गोहाना में नियुक्त एसआई धर्मबीर सिंह अपनी टीम के साथ गंगाना के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दो युवक कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा पत्ती भरकर यहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी थी। इसी बीच कार सवार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो कार के अंदर भारी मात्रा में अवैध गांजा पत्ती मिली। युवकों ने अपनी पहचान जगदेव उर्फ जग्गा व विजय के रूप में दी। पुलिस को उनकी कार के अंदर से 117 किलो 260 ग्राम गांजा पत्ती मिली। पुलिस ने उनके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में थाना बरोदा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह गांजा पत्ती को दिल्ली से झारखंड के रहने वाले अजय से खरीदकर लाए थे। गांजा पत्ती की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही उन्हें गांजा पत्ती सप्लाई करने वाले अजय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed