{"_id":"5d6045128ebc3e016755f3f3","slug":"arest-sonipat-news-rtk513520411","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितों की मौत हो हादसा दिखाकर बीमा राशि हड़पने का मामल : सरगना का साथी व एक पुलिस कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ितों की मौत हो हादसा दिखाकर बीमा राशि हड़पने का मामल : सरगना का साथी व एक पुलिस कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराकर मौत के बाद उसे हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में गिरोह के सरगना पवन के मुख्य साथी व एक पुलिस कर्मी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्य पानीपत के उग्राखेड़ी के रहने वाले राकेश पर मरीजों का बीमा कराने के लिए दस्तावेज तैयार करने से लेकर उनके बैंक खाते खुलवाने व खाते में पैसे आने के बाद उसे निकलवाकर सरगना तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले में हिसार सदर थाना में तैनात रहे एक हेड कांस्टेबल रमेश को भी गिरफ्तार किया है। उस पर कैंसर से मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने का आरोप है।
विदित रहे कि एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को एक गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा था। उन पर आरोप है कि वह कैंसर मरीजों की मौत के बाद उनके शव को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ी से कुचल कर सड़क दुर्घटना का रूप दे देते थे और बीमा कंपनियों से मोटी रकम ऐंठते थे। गिरोह के सरगना गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे। बाद में बल्ला गांव के सुमित, प्रदीप व प्रमोद को पकड़ा था। रिमांड अवधि के दौरान उनसे 3.50 लाख रुपये व मामले से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। उसके बाद में एसटीएफ मामले में बारोटा चौकी में नियुक्त हवलदार अशोक, कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत के बाद उसका क्लेम ले चुके आरोपी बेरी गांव निवासी चांद, हिसार के गांव धर्मखेड़ी फिलहाल रोहतक के सेक्टर-2 का रहने वाला पदम, धर्मखेड़ी का रहने वाला नरेश व लिवासपुर का रहने वाला जोनी सरोहा, हिसार व सोनीपत के दो चिकित्सकों समेत कुल 14 आरोपी काबू हो चुके हैं। एसटीएफ ने हिसार सदर थाना में तैनात रहे एचसी रमेश को गिरफ्तार किया है। उस पर गिरोह के सदस्यों संग मिलकर पैसे लेकर कैंसर पीड़ित की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने का आरोप है। साथ ही टीम ने पवन के साथी राकेश को भी गिरफ्तार किया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सरगना के साथ मिलकर दस्तावेज करता था तैयार
एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी राकेश सरगना पवन का मुख्य साथी है। उस पर आरोप है कि उसने ही कैंसर पीड़ितों के बीमा के दस्तावेज तैयार करने से लेकर बैंक खाते खुलवाने व पैसे निकलवाकर सरगना तक पहुंचाने में मदद की। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में 47 मामलों की फाइल तैयार करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
अब तक तीन पुलिस कर्मी हो चुके हैं गिरफ्तार
एसटीएफ की टीम मामले में अब तक तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें सबसे पहले बारोटा चौकी के हवलदार व फिर सिक्का कालोनी चौकी के एचसी बलबीर और अब सदर थाना हिसार के रमेश को गिरफ्तार किया गया है।
कैंसर पीड़ितों के बीमा कराने से क्लेम के कागजात व बैंक खाते खुलवाने से लेकर पैसे निकलवाने तक का काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पुलिस कर्मी को भी काबू किया गया है। मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
आत्माराम, डीएसपी, एसटीएफ।