फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Appeal to youth to stay away from drugs

Sonipat News: युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

Mon, 08 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Appeal to youth to stay away from drugs
सोनीपत। गांव गुहणा में सक्षम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को नशा छोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम समाज व युवाओं को नशे से बचाने व नशे को छोड़ने के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि नशा ऐसी बुराई है जो समाज को दिन प्रतिदिन खोखला करती जा रही है। युवाओं को नशे से दूर रहना होगा और समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। यह केवल एक शिक्षित समाज से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करके नशे को जड़ से खत्म किया करना है। इसके लिए युवाओं को जिम्मेदारी लेनी होगी। स्वयं युवाओं को नशे से बचाते हुए समाज को भी जागरूक करना होगा। सक्षम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक अजय गहलावत ने बताया कि गांव में युवाओं को नशे से दूर रहने के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे गांव को नशा मुक्त किया जा सके। इस दौरान युवाओं, सक्षम संगठन और ग्राम पंचायत ने शपथ ली की जीवन में वह कभी नशा नहीं करेंगे और समाज को नशे के प्रति जागरूक करते रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरपंच मंजू, संगठन से सुरेश, राजबीर, राजेश, निशांत, सुनील, दीपक, मनपाल, कृष्ण, दिनेश, कपिल, जोगेंद्र, अनूप, नरेंद्र गहलावत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed