{"_id":"686c250f7fdf6886c207f6ae","slug":"anti-rabies-vaccine-finished-after-four-days-patients-are-returning-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139048-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एंटी रेबीज वैक्सीन चार दिन से कत्म, मरीज लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एंटी रेबीज वैक्सीन चार दिन से कत्म, मरीज लौट रहे
Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के अशोक विहार में कुत्ते के काटे जाने से घायल हुए वेंकटेश्वर। स्रोत: पाठक
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में तीन जुलाई से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। जिसके कारण कुत्ते व बंदरों के काटे जाने से घायल हुए लोग बिना उपचार कराए व वापस लौट रहे हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर महंगे दामों पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों को मजबूर होना पड़ रहा है।
सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन व जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में नई नई खामियां उजागर हो रही हैं। वहीं, जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है। रविवार को अशोक विहार निवासी अधिवक्ता अशोक भारद्वाज के बेटे वेंकटेश्वर को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। उसके बार उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया।
आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉ. रजत गुप्ता ने बताया कि बच्चे को स्टेज तीन यानी खतरनाक तरीके से कुत्ते ने काटा है। इनको तीनों इंजेक्शन लगाने जरूरी है जो टेटनस, एंटी रेबीज वैक्सीन, एंटी रेबीज सिरम है। अस्पताल में सिर्फ टेटनस के अलावा दोनों इंजेक्शन स्टॉक में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
संजय सिंगला ने बताया कि एक्सपर्ट के अनुसार अगर किसी को कुत्ता गहराई से काट लेता है तो वह स्टेज तीन व चार कहलाती है और उसमें एंटी रेबीज सिरम लगाना जरूरी होता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कि एक तरफ तो लोग आवारा कुत्तों से परेशान हैं और सरकारी अस्पताल में उनको इलाज और दवा भी नहीं मिलती। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से इस बारे शिकायत करेंगे और सभी जरूरी दवाई अस्पताल में उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।