फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another passenger train will run between Kurukshetra-Delhi from 20

सुविधा: कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच 20 से चलेगी एक और पैसेंजर ट्रेन, दैनिक यात्रियों को भीड़ से मिलेगी निजात

Sat, 18 Dec 2021 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 12:08 AM IST
सार

वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से पानीपत तक ही चलाई जाएगी। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या बढ़ाने के लिए यात्री काफी समय से मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
Another passenger train will run between Kurukshetra-Delhi from 20
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच 20 दिसंबर से एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। दिल्ली की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से पानीपत तक ही चलाई जाएगी। लॉकडाउन के बाद से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कम संख्या में किया जा रहा है। इससे यात्रियों को ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या बढ़ाने के लिए यात्री काफी समय से मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग में 20 दिसंबर से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से दिल्ली जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। कुरुक्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन (04178) सुबह 5:55 बजे रवाना होगी। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर 7:43 बजे, राजलूगढ़ी 7:49 बजे, सांदल कलां 7:54 बजे, सोनीपत 8:02 बजे, हरसाना कलां 8:11 बजे और राठधना रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पुरानी दिल्ली सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः जींद: नागरिक अस्पताल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे दो दोस्त, स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी से टकराकर दोनों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन (04127) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। राठधना रेलवे स्टेशन पर 5:37 बजे, हरसाना कलां 5:42 बजे, सोनीपत 5:51 बजे, सांदल कलां शाम 6:07 बजे, राजलूगढ़ी 6:12 बजे, गन्नौर 6:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पानीपत रेलवे जंक्शन पर शाम सात बजे पहुंचेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव एक मिनट के लिए होगा। 

कुरुक्षेत्र से दिल्ली के बीच 20 दिसंबर से एक और पैसेंजर ट्रेन चलेगी। वापसी में यह ट्रेन पानीपत तक चलेगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से सोनीपत के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed