Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another opportunity for voters in the ASD category to get their names added

Sonipat News: एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका

Sun, 08 Nov 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Another opportunity for voters in the ASD category to get their names added
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और अवसर दिया गया है। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र नहीं मिलने के कारण नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, वे अब आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं की मतदान केंद्रवार सूचियां मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और बीडीपीओ कार्यालयों में प्रदर्शित की जाएंगी। ये सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी। मतदाता ईसीआईनेट पोर्टल और मोबाइल एप से अपने प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीएलओ भी उन्हें आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुराने पते पर रहने वाले मतदाताओं को अनुलग्नक-बी के विवरण सहित हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करवाना होगा। हरियाणा के भीतर पता बदलने वाले मतदाताओं को नए पते का प्रमाण और अनुलग्नक-सी के विवरण के साथ प्रपत्र जमा करवाना होगा। जिन मतदाताओं ने पहले ही नाम दर्ज करवाने के लिए प्रपत्र-6 जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता अपना प्रपत्र निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी या बीएलओ के पास स्वयं अथवा परिवार के सदस्य के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। ईसीआईनेट पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की सुविधा से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। सभी आवेदनों का सत्यापन करने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने बीएलओ को एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed