{"_id":"68321cf021102e330507492d","slug":"ankit-gulia-will-show-strength-in-asian-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137081-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे अंकित गुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे अंकित गुलिया
Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो :07: सोनीपत में अपने प्रशिक्षकों संजीत व डालमिया के साथ पहलवान अंकित गुलिया (बीच में)। स्र
सोनीपत। पहलवान अंकित गुलिया वियतनाम में 18 से 26 जून तक आयोजित होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे।
गांव जाजी के रहने वाले अंकित का चयन प्रतियोगिता में 72 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में देश की टीम में हुआ है। उनके चयन से जुआं अखाड़े के साथ ही गांव जाजी में खुशी की लहर है।
अखाड़े के प्रशिक्षक संजीत व डालमिया ने बताया कि अंकित गुलिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी वह मंगोलिया में आयोजित होने वाली रैंकिंग सीरीज के लिए चयनित हो चुके हैं।
उन्होंने पिछले साल मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया में हुए इब्राहिम मुस्तफा टूर्नामेंट (द्वितीय रैंकिंग सीरीज) में में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था। किसान बहादुर सिंह के घर जन्मे अंकित गुलिया कोच संजीत के पास अभ्यास करते हैं। उनकी उपलब्धि पर पूरा परिवार अभिभूत है।
विज्ञापन
अंकित गुलिया ने वर्ष 2019 में चीन में आयोजित अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उसी उपलब्धि के बाद उनका चयन भारतीय सेना में भी हुआ था। अंकित चौथी कक्षा से ही खेलों में रुचि रखने लगे थे। वह गांव से जुआं जाकर कुश्ती का अभ्यास करते हैं।