फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angry villagers climbed the mobile tower, did not land, due to lack of deputy commissioner and superintendent of police

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक न मिलने से नाराज ग्रामीण मोबाइल टावर पर चढ़ा, नहीं उतरा

Sun, 07 Aug 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers climbed the mobile tower, did not land, due to lack of deputy commissioner and superintendent of police
अवैध कब्जे हटाए जाने के विरोध में एक व्यक्ति लघु सचिवालय पहुंचा। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण अधिकारी नहीं मिले तो वह नाराज होकर गोहाना रोड बाईपास के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह शनिवार सुबह 11 बजे से टावर पर बैठा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन देर शाम तक ग्रामीण टावर से नहीं उतरा है। प्रशासन की ओर से उसके परिजन भी गांव जाजी से बुला लिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि जाजी गांव में लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है। शिकायत के आधार पर प्रशासन की टीम शुक्रवार को जाजी गांव गई थी। उसके विरोध में जाजी गांव का जयभगवान शनिवार सुबह लघु सचिवालय में डीसी व एसपी से मिलने आया था लेकिन शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते अधिकारी नहीं मिले। इससे नाराज होकर जयभगवान गोहाना बाईपास पर पहुंच गया और पेट्रोल पंप के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वह शोर मचाकर टावर से कूदने की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचे। बाद में जयभगवान तहसीलदार को बुलाने की मांग करने लगा। मौके पर पहुंचे तहसील स्टाफ ने उसकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया लेकिन वह नहीं माना। जिला प्रशासन की टीम जाजी गांव से उसकी मां और भाई को लेकर मौके पर पहुंची। उन्होंने भी जयभगवान को टावर से नीचे उतरने की गुहार लगाई लेकिन उसने एक नहीं सुनी। देर शाम तक जयभगवान टावर पर ही चढ़ा हुआ था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात है। टावर के आसपास लाइट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

टावर पर चढ़ा जयभगवान जाजी गांव का रहने वाला है। उसको नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। वह पहले भी कई बार टावर पर चढ़कर प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed