फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angry farmers held HAFED's purchase officer hostage due to non-procurement of PR paddy

पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के प्रचेज अधिकारी को बनाया बंधक

Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers held HAFED's purchase officer hostage due to non-procurement of PR paddy
हैफेड के प्रचेज अधिकारी को बंधक बना विरोध जताते भाकियू नेता व किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद न होने से किसान सोमवार को भड़क गए। किसानों ने भाकियू नेताओं के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हैफेड के प्रचेज अधिकारी को बंधक बनाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी पीआर धान में कमियां बताकर उसे खरीद नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के विरोध को देखते हुए हैफेड अधिकारियों ने खरीद शुरू भी कराई, लेकिन कुछ देर बाद फिर रोक दी। इस पर किसानों ने भी फिर रोष जताया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

अनाज मंडी में खरीफ सीजन के तहत बाजरा, कपास, 1509 किस्म धान के अलावा पीआर धान की आवक हो रही है। इनमें से सरकार की ओर से केवल पीआर धान की खरीद की जा रही है, जिसकी सरकारी खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। लेकिन रविवार से धान की खरीद प्रभावित हो रही थी। इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए हैफेड अधिकारी को बंधक बना लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि अधिकारी धान में नमी, दाने टूटे, काले व अन्य कमियां बताकर नियमित खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खरीद सही तरीके से नहीं होगी, वह हैफेड अधिकारी को बंधक बनाए रखेंगे। इस पर करीब 15 मिनट बाद अधिकारियों ने खरीद शुरू कराई। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर धान में नमी मिली, जिससे खरीद रोकनी पड़ी। इस पर किसान फिर भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर व्यवस्था करने के आदेश
एसडीएम ने किसानों की समस्या सुनने के साथ ही मौके पर हैफेड के प्रचेज अधिकारी प्रवीण भारद्वाज को भी बुलाया। प्रवीण ने बताया कि अधिकतर धान में नमी है। इसके अलावा कई ढेरियों में दाना टूटा हुआ है और करीब 80 फीसदी में सफाई नहीं होती। इस पर एसडीएम ने किसानों से धान की सफाई कराकर अनाज मंडी में लाने का आह्वान किया। किसानों ने सहमति जताई। इसके अलावा उन्होंने आढ़तियों को भी धान की सफाई कराने की बात कही। यही नहीं प्रचेज अधिकारियों को बारदाने व उठान को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि जल्द ही अन्य मिलर्स भी अनाज मंडी में आने वाले हैं, जिसके बाद यह समस्या नहीं आएगी। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र श्योराण के साथ ही भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed