फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers celebrated Black Day, took out procession

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनाया काला दिवस, निकाला जुलूस

Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers celebrated Black Day, took out procession
लघु सचिवालय में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं। संवाद - फोटो : Sonipat
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने वीरवार को लघु सचिवालय में एकत्रित होकर काला दिवस मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं धरनास्थल पर काले कपड़े पहनकर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने तालमेल कमेटी के आह्वान पर लघु सचिवालय से लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के पीओ कार्यालय तक जुलूस निकाला। कार्यालय पर पहुंचने के बाद 5 फरवरी तक बढ़ाई गई हड़ताल का सूचना मुख्यमंत्री के नाम कार्यक्रम अधिकारी को दी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाए, काम से हटाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरा मानदेय व लगातार सेवा के साथ ड्यूटी पर बहाल किया जाए और वर्ष 2018 से न्यूनतम वेतन दिया जाए। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तो उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जुलूस की अध्यक्षता गीता नागर व अनु ने संयुक्त रूप से की। संचालन ऊषा रानी, सोना देवी व सुमन देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, जिला सचिव सुनीता, एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शीलक राम मलिक, ऑल इंडिया किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन लीगल सेल चेयरमैन ब्रह्म सिंह दहिया, कविता, अनीता, सोनी, बिमला, कविता, कमलेश, सुनीता, रेखा देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed