फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers and assistants took out procession, submitted memorandum to MP

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने निकाला जुलूस, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jan 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants took out procession, submitted memorandum to MP
सेक्टर-14 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को आश्वासन देते सांसद रमेश कौशिक। संवाद - फोटो : Sonipat
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सोमवार को अपनी मांग मनवाने के लिए शहर में जुलूस निकाला। सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सांसद रमेश कौशिक को सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। इस पर सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अपनी मांगों को मनवाने के लिए 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। वह सोमवार को शहर के अग्रसेन चौक पर एकत्रित हुई। वहां से जुलूस निकालते हुए सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सांसद रमेश कौशिक ने ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा व एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मांग पूरी करनी चाहिए। प्रदर्शन की अध्यक्षता गीता नागर व अनु ने की। इसका संचालन उषा रानी, सोना देवी एवं सुमन ने किया। इस दौरान ईश्वर राठी, श्रद्धानंद सोलंकी, ब्रह्मसिंह दहिया, हवा सिंह, मा. नफे सिंह, मंजू पहल, सुमन, बाला, अनीता, सुनीता, बिमला, कविता व सुदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed