फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers and assistants demonstratedAnganwadi workers and assistants demonstrated

Sonipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants demonstratedAnganwadi workers and assistants demonstrated
फोटो 25: सोनीपत के हैबिटेट क्लब रोड पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती
सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान सोना देवी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लेबर कोड रद्द किए जाएं। सभी श्रम कानून उद्योगों एवं सरकारी क्षेत्र में लागू किए जाएं। परियोजना कार्यकर्ताओं एवं कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये घोषित किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 व 2022 में चले आंदोलन में बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाएगा। खाली पदों पर भर्ती की जाए। 10 रुपये पेंशन दी जाए। मृत्यु उपरांत 5 लाख का बीमा और घायल होने पर इलाज की सुविधा की जाए। इस दौरान सुनीता, सुदेश, बाला, मूर्ति, संगीता, सुमित्रा, पुष्पा, संतोष, सरोज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed