{"_id":"665126049bb7ace35b0640e8","slug":"amritsar-new-delhi-superfast-express-runs-on-tracks-after-36-days-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118683-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 36 दिन बाद पटरी पर दौड़ी अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 36 दिन बाद पटरी पर दौड़ी अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
सोनीपत। अंबाला में किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद अब रेलवे यातायात भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। 36 दिन बाद अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन भी बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रेलवे ने एक दिन पहले ही बठिंडा एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। अब सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पटरी पर चलने से पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
सोनीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार से अधिक यात्री दिल्ली आवागमन करते हैं। किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था। वहीं 10 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाने लगा था। पंजाब से आने वाली मुख्य ट्रेनें बठिंडा एक्सप्रेस व अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद ही इन ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया है। बठिंडा एक्सप्रेस जहां बुधवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई, वहीं वीरवार को गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया है।
वर्जन
किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। अभी कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चली रही हैं। जल्द ही ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित समय पर कर दिया जाएगा। यात्रियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-दीपक कुमार, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, सोनीपत