फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amrapali and Geeta Jayanti trains were delayed by 5 hours and 15 minutes, while Malwa Express was delayed by 4 and a half hours.

Sonipat News: आम्रपाली, गीता जयंती सवा 5 घंटे तो मालवा साढ़े 4 घंटे रही लेट

Tue, 16 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amrapali and Geeta Jayanti trains were delayed by 5 hours and 15 minutes, while Malwa Express was delayed by 4 and a half hours.
फोटो 43- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब व गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते सोमवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन धीमा रहा। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोहरे व पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल व गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप-डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनें सोमवार को सवा 5 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंची। यात्री नरेश कुमार, प्रवीण, हरीश, विकास ने बताया कि कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। अधिकारियों को यात्रियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 5:11 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:20 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4:35 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 5:07 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2:42 घंटे, जम्मू मेल 3:27 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:19 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 3:48 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 2:28 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:57 घंटे, 64469 सवारी गाड़ी 1:35 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 2:07 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:34 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस 4:09 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2:08 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:28 घंटे, जम्मू मेल 1:13 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 2:06 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:18 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 3:39 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 1:08 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 1:13 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।


पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed