फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amit Shah will start Lok Sabha elections in Haryana today from Hooda's bastion

Sonipat News: हुड्डा के गढ़ से आज हरियाणा में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे अमित शाह

Sun, 29 Jan 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Jan 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will start Lok Sabha elections in Haryana today from Hooda's bastion
सोनीपत। गोहाना की सब्जी मंडी में रविवार को जन उत्थान रैली के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का आगाज करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में एक दिन पहले ही कुछ बदलाव हुआ है। अमित शाह दोपहर करीब 1 बजे सीधे गोहाना में रैली स्थल पर पहुचेंगे और रैली के बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अब वह गन्नौर के गुप्तिधाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को ही सोनीपत पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने रैली को लेकर के राई विश्राम गृह में डेरा डाल लिया है। मुख्यमंत्री ने देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। वह कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए। केंद्रीय मंत्री की रैली सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में नए संकल्प के साथ उतरने की सीख देंगे। गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा इसे नकार रही है।
विज्ञापन

गोहाना रैली के जरिये भाजपा हरियाणा में 2024 के चुनावों का शंखनाद कर रही है। भाजपा संगठनात्मक तौर पर तो पहले से ही चुनावों की तैयारी शुरू कर चुकी है। अब गोहाना रैली के साथ ही जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां गिनाने का दौर शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां तो गिनवाएंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेंगे। इसी कड़ी में हरियाणा में प्रवास कार्यक्रम का आगाज रविवार को गोहाना रैली से होने जा रहा है। रैली का संयोजक सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक को बनाया गया है, जबकि समन्वयक के तौर पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा का जवाब बताई जा रही रैली
गोहाना की रैली को पानीपत की राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। गोहाना क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रहा है। वर्तमान में गोहाना क्षेत्र की गोहाना व बरोदा सीट पर कांग्रेस ही काबिज है। हालांकि भाजपा साथ में यह भी जोड़ रही है कि यह केवल सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की रैली होगी, लेकिन चूंकि रैली में अमित शाह पहुंच रहे हैं तो प्रदेशभर से लोगों के आने की उम्मीद है। रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दिन पहले ही जहां डीजीपी व एडीजीपी दौरा कर जायजा ले चुके हैं तो वहीं, स्थानीय प्रशासन व पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों में जुटा हुआ है। सरकार के विरोध में धरनारत सरपंचों के अलावा नवीन जयहिंद व अन्य कई संगठनों द्वारा रैली का विरोध किए जाने के आह्वान के बाद सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण पहलू हो चला है।
मुख्यमंत्री ने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
रैली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनीपत में ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आवास आदि के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों के उत्थान के लिए ही सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। इसके तहत लगभग 30,000 परिवारों को मदद पहुंचाई है। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपये करने का बीड़ा उठाया है।

राजनीति के क्षेत्र में नया अध्याय शुरू करेगी जनसंवाद रैली
रैली के संयोजक सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में होने वाली जनसंवाद रैली राजनीति के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने जिला में विकास कार्यों को पूरा करवाने में न तो पहले कोई कोर-कसर छोड़ी गई है और नहीं आगे छोड़ी जाएगी। सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के राई में रैली कर जिला को केएमपी-केजीपी तथा नेशनल हाईवे-44 को आठ लेन का करने की सौगात दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि गोहाना रैली को राहुल गांधी की रैली से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तुलना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नहीं कही जा सकती। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के चाणक्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed