फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ambulance driver kidnapped in Sonipat

सोनीपत में चालक का अपहरण: शव लेकर जम्मू से यूपी जा रही थी एंबुलेंस, केएमपी मोड़ पर बदमाशों ने किया किडनैप

Tue, 07 Jan 2025 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने एक एंबुलेंस चालक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल व कैश भी छीन लिया। 

विज्ञापन
Ambulance driver kidnapped in Sonipat
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के कटड़ा से एंबुलेंस में शव लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे एंबुलेंस चालक का सोनीपत में बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कार सवार पांच युवकों ने पहले एंबुलेंस को टक्कर मारी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद हुई कहासुनी पर बदमाश एंबुलेंस चालक को अपनी कार में डालकर सिंघु बॉर्डर पर ले गए। वहां पर उतारने के बाद नकदी व मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर लूटपाट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला संभल के नई बस्ती लोधी सराय निवासी विकास ने राई थाना पुलिस को बताया कि मुरादाबाद निवासी अर्जुन की एंबुलेंस का वह चालक है। वह एंबुलेंस मालिक के कहने पर यूपी के जिला बदायूं के गांव दारुपुर निवासी राहुल शर्मा का शव लेने कटड़ा गया था। एंबुलेंस में उसके साथ राहुल शर्मा का भाई अंकुर शर्मा व बदायूं के गांव उजाहनी निवास हिमांशु मिश्रा, संभल की नई बस्ती निवासी नीरज व राहुल का दोस्त बदायूं के फैजगंज का रहने वाला सैयद अली भी था। वह 4 जनवरी को शव लेने के लिए कटड़ा गए थे। 6 जनवरी की सुबह सात बजे शव लेकर सोनीपत पहुंचे थे। उस समय एंबुलेंस को नीरज चला रहा था। नेशनल हाईवे-44 पर केएमपी मोड़ के पास पीछे से आई एक कार ने उनकी एंबुलेंस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गाड़ी की टक्कर के बाद उन्होंने एंबुलेंस रोक दी। तभी टक्कर मारने वाली कार से पांच युवक उतरे और उसपर हमला कर दिया। बदमाशों ने एंबुलेंस चालक विकास को जबरन अपनी कार में डाल लिया। विकास ने बताया कि उन्होंने नीरज से मोबाइल व डेढ़ हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद वह उनका अपहरण कर सिंघु बॉर्डर पर ले गए। कार में भी उसको पीटा गया। उनका मोबाइल व 600 रुपये छीन लिए। साथ ही उनकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर से आरोपियों ने अपनी कार में सीएनजी डलवाई और फिर उसे कुंडली के पास कार से उतार कर भाग गए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विकास का कहना है कि वह ऑटो में बैठकर केएमपी मोड़ पर खड़े अपने साथियों के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने विकास के बयान दर्ज किए। उसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अपहरण, लूटपाट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed