फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amarnath Yatra registration could not be done due to PNB server being down

Sonipat News: पीएनबी का सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हो सका अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण

Wed, 24 Apr 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra registration could not be done due to PNB server being down
सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित पीएनबी में अमरनाथ यात्रा पंजीकरण कराने के लिए सर्वर ठीक होने का इंतजा
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में सर्वर डाउन होने के कारण अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के पंजीकरण व बायोमीट्रिक नहीं हो सके। इसके कारण लोग परेशान दिखाई दिए। पीएनबी में कई घंटे तक लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद तक भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली तो उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। श्रावणी मेले के दौरान ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। सोनीपत से भी काफी संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच व पीएनबी की मॉडल टाउन शाखा में 15 अप्रैल से पंजीकरण जारी है। अस्पताल व पीएनबी में रोजाना काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी लोग पीएनबी में पहुंचे तो वहां सर्वर डाउन होने के कारण उनका यात्रा पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

पीएनबी में अग्रिम यात्रा पंजीकरण जरूरी
चिकित्सा जांच प्रक्रिया के गुजरने के बाद व्यक्ति को पंजाब नेशनल बैंक की मॉडल टाउन शाखा में पंजीकरण कराना होगा। 13 साल से कम उम्र के बच्चे का पंजीकरण नहीं होता। पंजीकरण कराने के लिए 70 साल तक के व्यक्ति के पास चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति होना जरूरी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति पंजीकरण फीस 150 रुपये देनी होगी। इसके बाद बैंक की ओर से यात्रा शुरू करने के लिए तिथि जारी की जाएगी। बैंक में पंजीकरण के दौरान हर व्यक्ति को बायोमीट्रिक निशान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed