फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   amar ujala organised painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता : विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति, पहनावे व खानपान पर दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
amar ujala organised painting competition
सोनीपत। विकास नगर स्थित हरियाणा वैदिक स्कूल में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय म्हारा हरियाणा रहा। प्रतियोगिता में 7वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संबंधित विषय पर प्रतिभागिता कर रहे 90 विद्यार्थियों ने पोस्टर पर रंगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उकेरा। विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति, पहनावे व खानपान पर आधारित विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए। स्कूल प्राचार्य डॉ. नीलम सांगवान ने प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डॉ. नीलम सांगवान ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विद्यार्थियों छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए एक बेहतर शुरुआत की है। जिसके तहत स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय म्हारा हरियाणा रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से जहां विद्यार्थियों में छिपी चित्रकला की प्रतिभा उजागर होगी, वहीं विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति व रहन-सहन के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणा प्रदेश की संस्कृति, कला, बेटियों का प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना, ओलंपिक में खिलाड़ियों का अव्वल रहना, मंदिर, खान-पान, खेत-खलिहानों की हरियाली को अनूठे ढंग से उकेरा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नीलम सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं में मन्नू, आठवीं में रेहान सिंह, कक्षा नौवीं में स्वीटी, दसवीं में रुखसाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका अध्यापिका प्रीति शर्मा और मनीषा गुप्ता ने निभाई। विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे हमारी बहुमुखी प्रतिभा बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed