{"_id":"60c10fe68ebc3e876465114a","slug":"alm-died-due-to-current-je-suspended-sdo-transferred-sonipat-news-rtk6122782130","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गई एएलएम की जान, जेई सस्पेंड, एसडीओ का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से गई एएलएम की जान, जेई सस्पेंड, एसडीओ का हुआ तबादला
विज्ञापन
कुंडली में कार्यरत बिजली निगम के एएलएम की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में कुंडली सब डिविजन के एसडीओ व जेई की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में जहां एसडीओ का तबादला हेड ऑफिस पंचकूला कर दिया गया है, वहीं जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।
कुंडली स्थित सब स्टेशन में डीसी रेट पर एएलएम के पद पर कार्यरत मेहर सिंह छह जून को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान काम करते हुए करंट लगने से वह झुलस गए थे और उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कराई थी। इस मामले में बिजली निगम की टीम ने अपने स्तर पर स्वयं जांच की। जांच में सामने आया कि मेहर सिंह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान लाइन काटने के बावजूद उसमें अर्थ नहीं होने से एएलएम को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि एएलएम मेहर सिंह की मौत निगम अधिकारियों की लापरवाही से हुई है। ऐसे में एसडीओ रोहित व जेई संदीप पर कार्रवाई की गई। एसडीओ रोहित का तबादला कुंडली से पंचकूला कर दिया और जेई संदीप को सस्पेंड कर दिया गया है। बिजली निगम की तरफ से सब स्टेशन राई की एसडीओ सीमा नारा को अब कुंडली का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
वर्जन
एएलएम मेहर की करंट लगने से मौत हुई है। इस मामले में एसडीओ रोहित का तबादला किया गया है। जेई संदीप को सस्पेंड कर दिया है। अब एसडीओ राई सीमा नारा को कुंडली का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
- मुकेश चौहान, एसई बिजली निगम सोनीपत।