{"_id":"67ad0a3b749b43308b033a5f","slug":"allegations-of-use-of-substandard-material-in-overbridge-construction-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132200-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप
Thu, 13 Feb 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। अगवानपुर रोड रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र गौतम ने मामले की निष्पक्ष रूप से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामले में संबंधित ठेकेदारों के साथ विभागीय अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
आप नेता देवेंद्र गौतम का आरोप है कि सरकार व प्रशासन आमजन की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। देशभर में घटिया निर्माण सामग्री के कारण हो रहे हादसों से भी कोई सीख नहीं ली जा रही है। ठेकेदार बड़ी परियोजनाओं में खुलेआम निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग कर रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द गुणवत्ता सुधारने के कदम नहीं उठाए गए तो रेलवे ओवरब्रिज जनता के लिए खतरा बन सकता है। सरकार को मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।