{"_id":"6b02020dffb9bb37260bd189","slug":"allegations-and-counter-allegations-intensify-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164332-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू विद्या सभा चुनाव आज: आरोप-प्रत्यारोप तेज, 100 से अधिक केस को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू विद्या सभा चुनाव आज: आरोप-प्रत्यारोप तेज, 100 से अधिक केस को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट
विज्ञापन
-राजीव अग्रवाल गुट ने विपक्ष पर संस्था को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, एसके जैन बोले- तीन साल में शिक्षा की अनदेखी की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हिंदू विद्या सभा एवं धर्मार्थ समिति के चुनाव को लेकर दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रधान पद के प्रत्याशी एडवोकेट एसके जैन और राजीव अग्रवाल गुट के बीच रविवार को होने वाले मतदान से पहले शनिवार को आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। राजीव अग्रवाल गुट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीन वर्ष में संस्था के खिलाफ 100 से अधिक मुकदमे दायर करने का आरोप लगाया। वहीं, एसके जैन गुट ने पलटवार करते हुए मौजूदा नेतृत्व पर शिक्षा के बजाय अन्य मुद्दों में उलझे रहने और संस्था की शैक्षणिक पहचान कमजोर करने का आरोप लगाया।
राजीव अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष की ओर से संस्था पर प्रशासक नियुक्त करवाने, इसे सरकारी नियंत्रण में देने, 168 सदस्यों की सदस्यता निरस्त करवाने और बैंक खाते सीज करवाने जैसे मामलों को लेकर अदालतों में याचिकाएं दायर की गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग संस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं, वे भविष्य में इसका बेहतर संचालन कैसे कर पाएंगे।
उन्होंने प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी एडवोकेट एसके जैन के स्कूल से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही अपने पैनल में किसी एक व्यक्ति का वर्चस्व होने और अन्य प्रत्याशियों को डमी उम्मीदवार बताए जाने के आरोपों को खारिज किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन गुप्ता, एडवोकेट राजेश मित्तल, अनुज मित्तल और जयकुंवार जैन सहित पैनल के अन्य प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसके जैन बोले, शिक्षा की अनदेखी से कमजोर हुई संस्था की पहचान
वहीं, विरोधी पैनल के प्रधान पद प्रत्याशी एडवोकेट एसके जैन ने कहा कि मतदान से ठीक पहले मतदाताओं का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के लिए इधर-उधर की बातें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव अग्रवाल गुट ने अपने कार्यकाल में शिक्षा पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। मौजूदा नेतृत्व की कार्यशैली के कारण संस्था में मतदाताओं की संख्या भी लगातार कम होती गई। उन्होंने कहा कि उनका पैनल चुनाव जीतता है तो संस्था की पुरानी शैक्षणिक पहचान और प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए प्रयास करेगा। इसी क्रम में संजय वर्मा ने कहा कि उनके पैनल के किसी भी प्रत्याशी ने संस्था के खिलाफ कोई मुकदमा दायर नहीं किया है।
रविवार को 54 वोट डालेंगे सदस्य
हिंदू विद्या सभा एवं धर्मार्थ समिति के चुनाव के लिए 22 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव में प्रत्येक सदस्य को 54 वोट डालने का अधिकार होगा। मतदान से पहले दोनों गुटों ने अपनी-अपनी उपलब्धियों और भावी योजनाओं के साथ विरोधी पक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाकर सदस्यों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है।