फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of embezzlement of Rs 7.97 lakh in the name of disability certificates, demand for investigation

Sonipat News: दिव्यांगता प्रमाणपत्रों के नाम पर 7.97 लाख के गबन का आरोप, जांच की मांग

Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement of Rs 7.97 lakh in the name of disability certificates, demand for investigation
फोटो 28. सोनीपत में शिकायत के साथ आप नेता देवेंद्र गौतम। स्रोत: पाठक
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो हरियाणा को एक विस्तृत शिकायत पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजी। इसमें जिला नागरिक अस्पताल में वर्ष 2016-20 के बीच दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के दौरान भ्रष्टाचार और वित्तीय गबन का आरोप लगाया है। उसने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

आप नेता देवेंद्र गौतम ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि इस अवधि में 7 लाख 97 हजार 200 रुपये की सरकारी राशि का गबन किया गया, जिसमें दो अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने बताया कि अधीक्षक ने उक्त राशि तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

उनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। वहीं सहायक डीलिंग ने दर्जनों पत्र जारी होने के बाद भी न तो कोई जवाब दिया है और न ही राशि विभाग को लौटाई है। उन्होंने मांग की है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए। उन्होंने अपने शिकायत पत्र के साथ 28 पेज की जांच कमेटी रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed