फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All the six players selected in the Indian wrestling team for the Commonwealth Games are residents of Haryana

राष्ट्रमंडल खेल: छोरियों के बाद छोरों नै भी गाड़या लठ, भारतीय दल में सभी छह पहलवान हरियाणा से, बर्मिंघम में दिखाएंगे दमखम

Wed, 18 May 2022 09:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 May 2022 09:59 AM IST
सार

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेल होंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में हुए ट्रायल में हरियाणा का दम दिखा। ओलंपिक के बाद रवि दहिया, बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया की तिकड़ी अब राष्ट्रमंडल खेलों में भी छाएगी।

विज्ञापन
All the six players selected in the Indian wrestling team for the Commonwealth Games are residents of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में हरियाणवी ही छाए रहे। बेटियों के बाद बेटों ने भी झंडे गाड़ दिए। प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छह पहलवान हरियाणा के है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिया गया। ओलंपिक के बाद रवि दहिया, बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया की तिकड़ी अब राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दम दिखाएगी। 

विज्ञापन


कुश्ती में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सदैव प्रदेश के पहलवानों का दबदबा रहता है। प्रदेश के युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम चमका रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयनित पहलवानों में 57 किलो भार वर्ग में नाहरी सोनीपत का रवि दहिया, 65 किलो भार वर्ग में मूलरूप से झज्जर फिलहाल मॉडल टाउन सोनीपत का बजरंग पूनिया, 74 किलो भार वर्ग में पुगथला का नवीन, 86 किलो भार वर्ग में झज्जर के छारा गांव का दीपक पूनिया, 97 किलो भार वर्ग में रोहतक के निंदाना गांव का दीपक और 125 किलो भार वर्ग में हिसार के गांव बामला के मोहित शामिल हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेल: छह बेटियों ने कटाया बर्मिंघम का टिकट, कुश्ती टीम में हरियाणा की पांच पहलवान शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होगी। ट्रायल प्रक्रिया में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दम दिखाया और सभी छह भार वर्ग में हरियाणवी ही चुने गए। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कहा कि ट्रायल प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाली पहलवान ही चयनित हुए। 

नवीन के चयन पर रायपुर अखाड़े में खुशी का माहौल 
नवीन पुगथला के चयन पर रायपुर स्थित तरघुबीर अखाड़े में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षक बलवान खत्री ने बताया कि नवीन ने प्रतियोगिता के लिए शानदार तैयारी की है। वह देश व प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed