फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All living organisms on Earth are part of biodiversity: DFO

पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जैव विविधता के हिस्सा : डीएफओ

Tue, 19 May 2026 08:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
All living organisms on Earth are part of biodiversity: DFO
फोटो : सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती डीएफओ रेनू बाला। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वन विभाग एवं हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से ककरोई रोड स्थित एक संस्थान में जैव विविधता सरंक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएफओ रेनू बाला ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जैव विविधता केवल पेड़-पौधों या जीव-जंतुओं तक सीमित नहीं है बल्कि पृथ्वी पर मौजूद सभी प्रकार के जीव जैव विविधता का हिस्सा हैं। इसे संरक्षित रखना मानव जीवन एवं आने वाली पीढि़यों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं वन विभाग प्रदेशभर में जैव विविधता संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से कई योजनाओं के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को मुफ्त पौधे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।
डीएफओ ने गांव रोहणा स्थित सत्यप्रकाश डेयरी फार्म के किसान को 2 लाख 77 हजार 85 रुपये का चेक दिया। किसान की ओर से जैव विविधता संरक्षण एवं पशुधन संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए अपनी डेयरी से 32 कटड़ियों को सनवेज बायो साइंस कंपनी के सहयोग से दुबई भेजा गया था।

इस पहल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकसित पशुधन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण एवं पारंपरिक पशुपालन को भी बढ़ावा मिला है। डीएफओ ने कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed