फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akhara owner assaulted, and others accused of putting chili on sensitive organs.

अखाड़ा संचालक पर मारपीट तो अन्य पर संवेदनशील अंगों पर मिर्च डालने का आरोप

Tue, 15 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Akhara owner assaulted, and others accused of putting chili on sensitive organs.
गोहाना। गोहाना क्षेत्र के अखाड़ा संचालक और उसके साथियों पर पानीपत के एक गांव के व्यक्ति ने उसके बेटे को रस्सी से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अखाड़े में ही उसके 14 साल के बेटे के संवेदनशील अंगों पर मिर्च डालने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के एक व्यक्ति ने सदर थाना में शिकायत दी कि उन्होंने अपने 14 साल के बेटे को कुश्ती के गुर सिखाने के लिए गोहाना क्षेत्र में एक अखाड़े में दाखिला करवाया था। किशोर दाखिले के बाद अखाड़े के हॉस्टल में रहने लगा। शनिवार रात को अखाड़ा संचालक ने किशोर के पिता के पास फोन किया और कहा कि आपका बेटा काम का नहीं है उसे वापस ले जाओ। उन्होंने अपने भांजे और दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति को अखाड़े में भेजा और बेटे को ले आए। घर जाकर बच्चे ने पिता को बताया कि अखाड़ा संचालक व उसके साथियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और हाथ कपड़े से बांध कर डंडों और पाइप से पीटा। बाद में अखाड़ा संचालक के दो साथी उसे कमरे से बाहर बरामदे में ले आए और वहां पर तीन चार युवक मिले। उन युवकों ने किशोर को पकड़ लिया और उसके संवेदनशील अंग में लाल मिर्च डाल दी। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर लड़के के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed