फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ajit Sangwan became the president of Janta Shikshan Sanstha after winning by 25 votes

Sonipat News: 25 वोट से जीत हासिल कर अजीत सांगवान बने जनता शिक्षण संस्था के अध्यक्ष

Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ajit Sangwan became the president of Janta Shikshan Sanstha after winning by 25 votes
फोटो 19: सोनीपत के गोहाना में जनता शिक्षण संस्था का चुनाव जीतने के बाद पदाधिकारियों का स्वागत क - फोटो : कक्ष में मरीजों को देखते डॉ. गुलशेर अहमद। संवाद
गोहाना। गांव बुटाना स्थित जनता शिक्षण संस्था का चुनाव शुक्रवार को कराया गया। इसमें अजीत सांगवान संस्था के अध्यक्ष चुने गए। गोहाना में अजीत सांगवान का सम्मान किया गया। इसमें भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व प्रदीप सांगवान ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन

चुनाव में अजीत सांगवान को 40 तो प्रतिद्वंद्वी सतपाल को 15 वोट मिले। 25 वोट अधिक मिलने पर अजीत सांगवान को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में 38 वोटों के साथ महिपाल मोर को उपाध्यक्ष चुना गया। उनके प्रतिद्वंद्वी पप्पू को 17 मिले। सचिव पद के लिए रामनिवास पांचाल और रानी मैदान में थे।
विज्ञापन

चुनाव में 35 वोट के साथ रामनिवास सांगवान को सचिव चुना गया तो रानी को 20 वोट हासिल हुए। सह सचिव पद के चुनाव में कृष्ण सांगवान ने 42 और उनके प्रतिद्वंद्वी रामचंद्र ने 13 वोट प्राप्त किए। 29 वोटों की बढ़त के साथ कृष्ण सांगवान सह सचिव चुने गए। 38 वोटों के साथ राजेंद्र कुंडू कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी आजाद बांगड़ को 21 वोटों से हराया। चुनाव में वेदपाल, संजीत, दलीप, संदीप, संदीप लठवाल व राममेहर गंगाना सदस्य चुने गए। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, डॉ. राममेहर राठी, आजाद जागसी व प्रदीप खरब उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed